चूरू: सोमसी के पास बाइक और कार की भिड़ंत में दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Oct 4, 2025 चूरू के गांव सोमसी के पास बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल चूरू रामपुरा के पास नायकों की ढाणी के रहने वाले थे जो चूरू से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।