जगदलपुर: माड़पाल में अंचल के प्रसिद्ध फूल जात्रा का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे
जिला मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम माड़पाल में मंगलवार को ग्राम देवी कोदईमाता वार्षिक फूल जात्रा का आयोजन किया गया। इस जात्रा कार्यक्रम में सुकमा जमींदार परिवार के कुमार विजित देव विशेष रूप से शामिल हुए और कोदईमाता माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की । बता दें कि यह फुल जात्रा अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में से एक है ।