सांगानेर: जयपुर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेन स्नेचिंग करने वाले एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में वैशाली नगर थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही वैशाली नगर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। वही वैशाली नगर थाना अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा किया।