दरभंगा: दरभंगा में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए निर्देश
दरभंगा के समाहरणायल में अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिले में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में कई विभाग के अधिकारी गण मौजूद थे। जिन्हें कोई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।