जबलपुर: जीआरपी जबलपुर ने 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत 12 वर्षीय भटके बालक को परिजनों से सुरक्षित मिलाया
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़कर सहमा हुआ खड़ा 12 वर्षीय अभिराज सिंह जादौन अब अपने परिवार की सुरक्षित आगोश में है। शाजापुर जिले के सुजालपुर का रहने वाला यह मासूम बिना किसी को बताए घर से निकलकर ट्रेन पकड़कर जबलपुर जा पहुंचा था, जहां उसकी लाचारी और अनभिज्ञता जीआरपी थाने के फरिश्तों की नजर में आ गई। जीआरपी स्टाफ ने महज औपचारिकता निभाने के बजाय संवेदनशीलत