वाराणसी के गेस्ट हाउस में विदेशी महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला इलाके में रविवार को एक विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका रूस की रहने वाली 63 वर्षीय महिला थी, जो वाराणसी घूमने के उद्देश्य से शहर में आई हुई थी। वह शिवाला स्थित संध्या गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं।