सूरजपुर: पल्स पोलियो अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ, कलेक्टर रेना जमील ने जिला अस्पताल में बच्चों के साथ लिया हिस्सा
पल्स पोलियो अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कलेक्टर रेना जमील ने जिला अस्पताल में बच्चों के साथ अपनी पुत्री को भी पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में शून्य से पाँच वर्ष तक के 1 लाख 4 हजार 627 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने सभी अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक दवा से व