हरदोई: पुलिस लाइन में मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधायक निधि से ₹10 लाख पुलिस विभाग को जिम के लिए दिए
Hardoi, Hardoi | Jan 26, 2024 आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग को जिम के लिए ₹10 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज के लोगों की रक्षा करने के लिए कठिन समय में भी ड्यूटी पर डटे रहते हैं इसलिए उनका स्वास्थ्य बेहतर होना आवश्यक है। इसके लिए वे अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख देते हैं।