कोतवाली थाना क्षेत्र के ठलुआपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र राजेश पाल अपने घर से राशन लेने के लिए जा रहा था। तभी धाराऊ रोड पर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोहित कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।