शाहबाद: दिलावरपुर के रहने वाले बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन लोगों पर अदालत के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज
दिलावरपुर के रहने वाले बुजुर्ग की मौत के मामले में तीन लोगों पर अदालत के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के बेटे के अनुसार उसके बुजुर्ग पिता को दबंगों ने खेत पर लात घूसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फरियादी का आरोप है की प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर तीन दबंगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।