शाहबाद: दुष्कर्म करने के बाद युवक पर कुंडल छीन ले जाने का आरोप, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं परंतु पुलिस ऐसे संगीन मामलों में भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। 10 फरवरी को एक गांव की रहने वाली महिला के घर में घुसकर युवक ने उसके साथ में दुष्कर्म किया और मारपीट कर कुंडल नोच कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।