शाहबाद: सरायं लोनार का रहने वाला दुष्कर्म आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किशोरी को मां बाप के सुपुर्द किया गया है। 24 नवंबर 23 को क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सरायं निवासी वेदराम पुत्र राम बहादुर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था।