धरियावद: ऑपरेशन सुदर्शन-02 के तहत थाना केसरियावाद की कार्रवाई, 5 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस कप्तान बी.आदित्य के द्वारा चलाया गया अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन- 02” अभियान के तहत थाना केसरियावाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी धरियावद के नानालाल सालवी सुपरविजन में थाना पुलिस केशरियावाद ने 05 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।