गुमला: गुमला में क्रिकेट कार्निवल सीजन-2 का भव्य समापन, यंग स्टार नेहाल XI बनी चैंपियन।
Gumla, Gumla | Jun 13, 2026 गुमला। जशपुर रोड स्थित वीर शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में स्वर्गीय अशोक वर्मा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट कार्निवल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में यंग स्टार नेहाल XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस्को XI को 45 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।