बरहट: आंजन नदी किनारे स्थित समाधि स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Barhat, Jamui | Jul 9, 2026 जमुई में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 40वीं पुण्यतिथि पर आंजन नदी किनारे स्थित उनके समाधि स्थल पर 11 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. चंद्रशेखर सिंह की यादें, आदर्श और शिक्षाएं सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।