डेहरी: पटनवा खुर्द गांव में लापता 9 वर्षीय मासूम का शव नहर से बरामद, गांव में मातम छाया
Dehri, Rohtas | Jun 30, 2026 पटनवा खुर्द गांव में लापता 9 वर्षीय मासूम का शव नहर से बरामद, गांव में मातम। रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र में सोमवार से लापता 9 वर्षीय आदित्य कुमार का शव मंगलवार सुबह हाइडल नहर से बरामद हुआ। आदित्य इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवा खुर्द गांव निवासी शशि कुमार सिंह का पुत्र था। सोमवार शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।