बेगूसराय: ITI कैंपस में 16 जनवरी को जॉब कैम्प, जिला नियोजनालय द्वारा 100 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 16 जनवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां संगम मैनेजर के 50 एवं कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर (ट्रेनी) के 50 पदों पर बहाली होगी. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प आयोजित होगी.