हरदोई: हरदोई में वीडियोग्राफी और पैनल से किया गया जीजा-साली के शव का पोस्टमार्टम, रेलवे ट्रैक पर मिले थे दोनों के शव
Hardoi, Hardoi | Jan 16, 2026 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के खतरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिले जीजा साली के शव का आज शुक्रवार को वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के खतरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक युवती के शव पड़े मिले थे।जिनकी शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर की थी।