हरदोई: बहराइच में होमगार्ड साथी से अभद्रता पर हरदोई के होमगार्ड गुस्से में, प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Jan 16, 2026 बहराइच में एसडीएम द्वारा तीन होमगार्ड जवानों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार से हरदोई के होमगार्डों में भारी आक्रोश है और इसी आक्रोश के चलते हरदोई के होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम पर कार्यवाई की मांग को लेकर ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है।हरदोई में यह प्रदर्शन होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में हुआ।