हरदोई: स्कूल बस चालक की गलती से ट्रैक्टर ट्राली हुई बस से टकराई, किसानों से की गई अभद्रता और वसूले गए रुपये
Hardoi, Hardoi | Jan 16, 2026 शहर के सेंट जेम्स स्कूल की बस संख्या दो शुक्रवार 9 बजे चाक की गलती से एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस के पीछे से आ रही एक लोडेड ट्रैक्टर–ट्रॉली बस से साइड से टकरा गई। गनीमत यह रही कि बस में बैठे बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ।