पोहरी: महुआ के पेड़ के नीचे मिला क्रेशर कर्मचारी का शव, जेब से 35 हजार रुपए गायब होने का आरोप,परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
Pohri, Shivpuri | Jun 24, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झिरी-कनाखेड़ी रोडपर महुआ के पेड़ के नीचे शख्स का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान लवकुश परिहार परीक्षा गांव के रूप में हुई है।घटना से गुस्साए परिजनों ने शब रखकर श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे मृतक का पीएम कराया है।