बोध गया: बोधगया में हम जिलाध्यक्ष टूटू खान का भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Bodh Gaya, Gaya | Jun 16, 2026 बोधगया के एक निजी होटल में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के गया जिलाध्यक्ष टूटू खान के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष टूटू खान को माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।