होशंगाबाद नगर: कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, 10 किसानों से 100 क्विंटल गेहूं खरीदा गया
नर्मदापुरम उपज मंडी में बने केंद्र पर समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीदी शुरू कर दी गई है गुरुवार को करीब 3 बजे तक 10 किसानों से करीब 100 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई नर्मदा पुरम रायपुर सहित आसपास के क्षेत्र के किसान अपनी गेहूं की उपज समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी पहुंच रहे हैं।