मंझनपुर: कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, बच्चे के जन्म के बाद छोड़ा, फिर घर में घुसकर की दरिंदगी
महेवाघाट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक गरीब विधवा महिला ने गांव के ही एक सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद आरोपी ने उसकी मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया।