अकबरपुर: वामा सारथी के तत्वाधान में माती पुलिस लाइन के बच्चों ने अमूल फैक्ट्री का भ्रमण किया, सीखे स्टार्टअप के गुण
पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन 'वामा सारथी' के तत्वावधान में जैनपुर स्थित अमूल फैक्ट्री में माती पुलिस लाइन के बच्चों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से रूबरू कराना और उनमें भविष्य के लिए 'स्टार्टअप build करने' की सोच विकसित करना था।