पन्ना: बहू की मौत या साजिश? ससुर ने पुलिस अधीक्षक से लगाई मदद की गुहार
Panna, Panna | Apr 6, 2026 पन्ना-सतना सीमा पर युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। शिवराजपुर निवासी रामहजार विश्वकर्मा ने अपनी बहू भारती की मौत को सोची-समझी हत्या बताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। लापता होने के अगले दिन युवती का शव दूर सुनसान तालाब में मिलना कई सवाल खड़े करता है। क्या यह महज हादसा है या कोई गहरी साजिश?