गोरखपुर: रसोई गैस सिलेंडर पर प्रधानमंत्री ने ₹100 किए कम, सरस्वती विद्या मंदिर में महिलाओं ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर ₹100 दाम कम कर दिए हैं। प्रधानमंत्री के फैसले का गोरखपुर की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया है। महिलाओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली से पूर्व प्रधानमंत्री का यह तोहफा उनकी सर आंखों पर है और वह तहे दिल से प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करती हैं।