गोरखपुर: महाशिवरात्रि पर्व पर गोरखपुर के घंटाघर से निकाला गया शिव विवाह का झांकी
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोरखपुर के घंटाघर से भक्तों ने शिव विवाह की झांकी निकाली, जिसमें शिव का रूप धारण कर और उनके अगल-बगल भूत पिचास बनकर झांकी के रूप में दिखाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की, आपको बता दे की हर वर्ष गोरखपुर के घंटाघर से शिव विवाह की झांकी निकाली जाती है। इस वर्ष भी यह झांकी पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।