गोरखपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे स्टेशन पर हर क्षेत्र में लगाई गई महिलाओं की ड्यूटी
गोरखपुर रेलवे विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए आज एक नई पहल किया है। रेलवे ने ट्रेन संचालन से जुड़े हुए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की ड्यूटी लगाई है। ट्रेन चालक, गार्डन, ट्रेन को सिग्नल देने वाले विभाग से जुड़े हुए तमाम स्थानों पर महिलाओं ने आज अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया।