गोरखपुर: शंकराचार्य ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने का किया आवाहन शिष्य ने तारामंडल में दी जानकारी
गोरखपुर में शंकराचार्य द्वारा दीक्षित शिष्यों और वाणिज्य कर अधिवक्ता संगठन ने मिलकर रुद्राभिषेक के माध्यम से शंकराचार्य द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को ताकत देने का प्रयास किया। शंकराचार्य के दीक्षित शिष्यों की मौजूदगी में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का यहां लोगों ने संकल्प लिया, जिसमें अधिवक्ताओं के साथ समाज के अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।