रामगढ़: सहजपुर में पानी को तरसी महिलाओं ने हाईवे पर किया सड़क जाम, अधिकारियों से हुई तीखी बहस
Ramgarh, Alwar | May 11, 2026 रामगढ पंचायत समिति के अंतर्गत सहजपुर गांव में पानी की समस्या ने सोमवार को दोपहर एक बजे बड़ा रूप ले लिया। भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिर सड़क पर फूट पड़ा। पंचायत समिति सदस्य हरीश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सहजपुर बस स्टैंड पर अलवर-भरतपुर हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।