रामपुर: डूंगरपुर स्थित मदरसा फ़ैज़ ए हिदायत में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 17, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर स्थित मदरसा फैज ए हिदायत में ग्लोबल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का विषय 'भारत की आज़ादी में वीर शहीदों की कुर्बानियाँ' था। इस कार्यक्रम में 20 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 6 विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।