रामपुर: थाना गंज क्षेत्र में मां-बेटी के साथ गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Aug 17, 2025 रविवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज में एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि जब उनके पति घर पर नहीं थे, तब चार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे उन्हें हाथ, सीने और पैर में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने इन लोगों पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।