रामपुर: रविवार को रामपुर में ड्रोन की अफवाहों पर पुलिस ने 19 स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान
Rampur, Rampur | Aug 17, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में रामपुर में ड्रोन उड़ने की अफवाहों ने लोगों में डर और असमंजस पैदा कर दिया था। इन अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए, रामपुर पुलिस ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस के अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने गांवों का दौरा किया और लोगों को समझाया । पुलिस ने 19 स्थानो पर जागरूकता अभियान चलाया।