सिमडेगा: मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत खिजुरटांड बाजार में लोगों को किया गया जागरूक
मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे राष्ट्रीय स्तर के जागरूकता कार्यक्रम के तहत सिमडेगा के खिजूरटांड बाजार में रविवार को 4:00 बजे कलाकारों के द्वारा गीत संगीत से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पम्पलेट बांटकर लोगों को नशा मुक्ति सिमडेगा बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पंचायत के मुखिया बसन्त समद एवं कई लोग उपस्थित रहे।