हमीरपुर: नारायच गांव के निरंकारी पेट्रोल पंप के नजदीक NH 34 पर डंपरों की सीधी भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव नारायच के निरंकारी पेट्रोल पम्प के नजदीक डंपरों की सीधी भिड़ंत में चालक की मौत हो गई जबकि खलासी जख्मी हो गया।उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मार्ग से डंपरों को हटवा कर आवागमन शुरू करादीया गया है।यह जानकारी शुक्रवार को सात बजे मिली है।