मसूदा: देवमाली को ₹5.70 करोड़ की सौगात, केबिनेट मंत्री की मौजूदगी में देवमाली तालाब के सौंदर्यकरण का किया गया शिलान्यास
Masuda, Ajmer | Jun 24, 2026 बेस्ट टूरिस्ट विलेज देवमाली को एक और बड़ी सौगात मिल गई है।मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत की पहल पर देवमाली तालाब के सौंदर्यकरण कार्य का केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने शिलान्यास बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे किया।जानकारी के अनुसार 5.70 करोड़ रुपये की लागत से देवमाली तालाब का भव्य सौंदर्यकरण किया जाएगा।यह कार्य "जो कहा, वो किया" की तर्ज पर शुरू होगा।