सुसनेर: विधायक भैरोसिंह परिहार का वन विभाग पर हमला, रेंजर पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम को लिखा पत्र
सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार 'बापू' ने वन विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, गुरुवार दोपहर 3 बजे मोडी चौराहा स्थित कार्यालय से जानकारी देते हुए विधायक ने रेंजर पर अवैध वसूली और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के आरोप लगाए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री व कलेक्टर प्रीति यादव को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है