कासगंज: कासगंज शहर के नवाब तरौरा विद्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
शनिवार को कासगंज शहर के सोरों गेट पर स्थित नवाब तरौरा विद्यालय में शिक्षक एकत्रित हुए। जंहा शिक्षकों ने बैठक करके ऑनलाइन उपस्थिति का नारेबाजी करके विरोध किया। शिक्षक देवेंद्र यादब ने कहा कि 15 जुलाई को शिक्षक डीएम कार्यालय पर धरना करेंगे। और हमारी मांगे नही मानी जाती है तो आंदोलन भी करेंगे। और धरने में सभी शिक्षक संगठन शामिल होंगे।