बरेली: नाथ कॉरिडोर समेत जल भराव वाले इलाकों का हाल जानने निकले डीएम और नगर आयुक्त
कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को तेज बारिश होने पर भी डीएम रविंद्र कुमार नाथ कॉरिडोर मार्गों की व्यवस्था परखने उतर गए। बारिश की वजह से जलभराव होना सड़कों का निर्माण, मरम्मत कार्य न किए जाने जैसी समस्याओं उनके सामने आई। डीएम ने सड़कों की हालत देखते हुए और जलभराव पर निर्माण विभाग के इंजीनियरों पर नाराजगी जताई।