बरेली: महिला अस्पताल परिसर बरेली में कुत्ते चबाते दिखे नवजात की खोपड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग के सामने दो कुत्ते नवजात की खोपड़ी मुंह में दबाए पहुंचे। मौजूद स्टाफ ने कुत्तों को भगाया तो वे खोपड़ी को वहीं छोड़ गए।बरेली के महिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को दो कुत्ते नवजात बच्चे की खोपड़ी चबा रहे थे। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।