बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्षीय बच्ची पर किया हमला
मीरगंज थाना क्षेत्र के तहसील परिसर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 10 वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बच्ची तहसील परिसर में जामुन बिनने गई थी।