बरेली: आंवला थाना क्षेत्र में टेंपो पलटने से चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदायूं थाना क्षेत्र कुंवर गांव के रहने वाले अशोक ने जिला अस्पताल में बताया कि वह आंवला से शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।