गोरखपुर: खोराबार के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीडीए कार्यालय का किया प्रदर्शन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा खोराबार में बनाया जा रहे टाउनशिप को लेकर मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीणों ने GDA कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मांग किया कि हम लोगों के मकान और जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है उनका मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने GDA प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि GDA मुख्यमंत्री के बातों को भी नहीं मान रहा है।