अमरोहा: गांव पतेई खालसा के तीनों रास्तों पर भरा गंदा पानी, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी दिक्कत
Amroha, Amroha | Dec 28, 2025 विकास खंड जोया अंतर्गत गांव पतेई खालसा के तीन प्रमुख रास्तों पर वर्षभर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल बरसात के मौसम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे साल बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के तीनों रास्तों पर घुटनों तक गंदा पानी भरा रहता है।