अमरोहा: अमरोहा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच NH-9 पर रेंगते रहे वाहन, प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Amroha, Amroha | Dec 28, 2025 उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी है। अमरोहा में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरे इलाके में दृश्यता लगभग शून्य हो गई। कोहरे का सबसे अधिक असर नेशनल हाईवे-9 पर देखने को मिला, जहां वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।सुबह के समय हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।