अमरोहा: अमरोहा में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, पूरे गांव की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
Amroha, Amroha | Dec 28, 2025 अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली के के गांव पतेई खालसा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीती शनिवार की रात किसी समय बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।