मिहींपुरवा: लौकाही बस्थनवा गांव में तेज हवाओं के चलते फूस के मकान में लगी आग, घर का सामान जल गया
सोमवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लौकाही बसथनवा गांव में आग लगने से दो फूस के मकान जलकर राख हो गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दो परिवारों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुस्लिम पुत्र सुल्तान और हमीद उल्ला पुत्र सुल्तान के फूस के मकानों में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।