दमोह: फुटेरा तालाब में पानी पीते हिरण के बच्चे पर कुत्तों का हमला, मछुवारों ने बचाकर वन विभाग को सौंपा
Damoh, Damoh | Apr 7, 2026 दमोह। फुटेरा तालाब फाटक के पास मंगलवार सुबह पानी पीने पहुंचे हिरन के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर तालाब में जा गिरा। सूचना पर पहुंचे मछुवारों ने उसे पानी से निकालकर बचाया और वन विभाग को जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद पहुंची टीम ने हिरन को उपचार के लिए अपने कब्जे में लिया। इलाज के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।