उरई: डकोर ब्लॉक के ग्राम धुरट की गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Jun 28, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डकोर ब्लॉक के ग्राम धुरट मैं बनी गौशाला का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने निरीक्षण किया, वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में गांव वंशों के लिए हरा चारा गर्मी से बचाव की व्यवस्था व आदि चीजों की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।